जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा तस्करों और आतंकियों के गठजोड़ को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को नशे और आतंकवाद के गठजोड़ को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया।
विज्ञापन
2 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि एक विरोधी पड़ोसी देश (पाकिस्तान) ने केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने की कोशिश की है, जिसे सरकार और सुरक्षा बल किसी भी कीमत पर विफल करेंगे।
विज्ञापन
3 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में नशा मुक्ति जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत आयोजित पैदल मार्च (पदयात्रा) में शामिल होते हुए।
4 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
एलजी ने कहा कि नशा तस्कर और आतंकवादी मिलकर देश की शांति और एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
आरोप लगाया कि नशे के कारोबार से मिलने वाला पैसा आतंकवाद को भी बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
6 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
मनोज सिन्हा ने कहा कि सरकार ने जम्मू-कश्मीर में नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है और युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
7 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से शुरू किए गए अभियान के तहत वे जम्मू क्षेत्र के आठ जिलों का दौरा कर चुके हैं।
8 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
जहां लोगों ने अपने बच्चों को नशे से बचाने की अपील की है।
9 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
सरकार, पुलिस और सुरक्षाबल अपना काम कर रहे हैं, लेकिन इस लड़ाई में जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।
10 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
अब चुप रहने का समय खत्म हो गया है।
11 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
एलजी ने बताया कि नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
12 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
ड्रग तस्करों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना, वाहन जब्त करना, पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश, बैंक खाते फ्रीज करना और एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करना शामिल है।
13 of 14
श्रीनगर में नशे के खिलाफ एकजुट हुए लोग
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने यह भी बताया कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तीन साल का मॉनिटरिंग प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है और नए पुनर्वास केंद्रों की स्थापना पर काम चल रहा है।