फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? जीजा का जवाब सुनकर हो गई चुप

Sun, 22 Mar 2026 02:39 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- नाकाम इश्क और मुकम्मल इश्क में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- नाकाम इश्क बेहतरीन शायरी करता है, गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और मुकम्मल इश्क सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
साली- ये रैगिंग किसे कहते हैं? 
जीजा- ये जो तुम्हारी हर मैरिज एनिवर्सरी, करवाचौथ और जन्मदिन पर जबरदस्ती गिफ्ट मांगती हैं ना, उसे ही अंग्रेजी में रैगिंग कहते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- मुझे अपनी गर्लफ्रेंड को कोई गिफ्ट देना है, क्या दूं 
गप्पू- ऐसा कर गोल्ड रिंग दे दे।
पप्पू- कोई बड़ी चीज बता।
गप्पू- ऐसा कर टायर दे दे। 

Jokes in Hindi: साली- जीजा जी, आप तो बहुत स्वीट हैं, जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
नई नवेली बहू घर आई, बच्चों ने कहा आइसक्रीम बना के खिला दो,
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई- बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली- माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!

Hindi Jokes: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो, पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो, मेरा भी फेसबुक पर अकाउंट बना दो।
पति- तुम्हें फेसबुक चलाना आता है?
पत्नी- आप चलाना मैं पीछे बैठ जाउंगी। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें