फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर भाभी जी हैरान रह गईं, पढ़िए वायरल जोक्स

Sun, 23 Nov 2025 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Hindi Jokes: आज कल के व्यस्त जीवन में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।

एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
देवर- आप बहुत सुंदर हो।
भाभी- देवर जी क्या कर रहे हो?
देवर- भाभी पढ़ रहा हूं
भाभी- शाबास, क्या पढ़ रहे हो?
देवर- आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज
देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं...
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!

आज के मजेदार जोक्स: पति की बात सुनतक पत्नी की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Viral Jokes: बस में खड़े लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर खूब हंसेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें