फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा, बच्चे का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 18 Aug 2026 04:59 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Funny Hindi Jokes: जिंदगी की भागदौड़ में जब चेहरे पर तनाव साफ दिखने लगता है, तब एक छोटा-सा जोक्स भी पूरे माहौल को बदल देता है। हंसी न सिर्फ दिल को खुश करती है बल्कि रिश्तों में भी मिठास घोल देती है। यही वजह है कि लोग कहते हैं, हंसी सबसे बड़ी दवा है। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं।


मां अपने छोटे बच्चे को सुला रही थी
मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा
बेटा- पहले 1000 रुपये दो
मां- 1000 रुपये किस बात के?
बेटा- वर्ना में पापा को बता दूंगा कि रोज
रात को यहां गब्बर आता है.....


मां- बेटा तुझे कैसी बहू चाहिए?
बेटा- बिलकुल आपके जैसी,
लाड़ और प्यार करने वाली
मां- क्या बात है बेटा, लगता है तू भी,
अपने पापा की तरह पूरी जिंदगी चप्पल,
खाकर ही बिताएगा.....
विज्ञापन

2 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
राजू- यार तेरी लाइफ में कोई लड़की क्यूं नहीं आती?
सुरेश (शायराना अंदाज में)- जिंदगी हमारी यूं सितम हो गई,
खुशी ना जानें कहां दफन हो गई,
बहुत लिखी खुदा ने लोगों की तकदीर में मोहब्बत,
जब हमारी बारी आई तो स्याही खत्म हो गई......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटा- पापा आप शराब मत पिया करो
पिता- पीने दे बेटा, साथ क्या लेकर जाना है?
बेटा- इसी तरह पीते रहे तो छोड़कर भी क्या जाओगे?

Funny Jokes: पत्नी- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Hindi Jokes: सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद 

4 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala
चिंटू 10 दिन से अस्पताल में भर्ती था
डॉक्टर- तुम कल अपने परिवार वालों से मिल सकते हो?
चिंटू- लेकिन डॉक्टर साहब मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी कह रहा हूं.....


राजू खून की कमी के चलते डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- अनार का जूस पिया करो, उससे खून बढ़ेगा
राजू 2 दिन के बाद डॉक्टर के पास फिर आया और बोला-
डॉक्टर साहब 70 रुपये का गिलास पी कर मेरा 250 ग्राम ,
खून और सूख गया.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
आदमी (गुस्से में)- ऐसे तूफान में कौन मां अपने
बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें