फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-वीजा के पर्यटको को नेपाल से भारत आने पर लगी रोक, भारत सरकार के निर्देश के बाद लगा नोटिस

Mon, 10 Feb 2020 08:31 PM IST
विजय जैन संजय कुमार पांडेय, महराजगंज।
विज्ञापन
भारत सरकार के निर्देश के बाद आब्रजन विभाग ने लगाया नोटिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत सरकार के निर्देश के बाद आब्रजन विभाग सोनौली ने ई-बीजा के स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को भारत प्रवेश की रोक का नोटिस लगा दी है। सोनौली इमिग्रेशन ने सोमवार की चार बजे से ई वीजा होल्डरों को निर्देश दिया है की आप को स्थल मार्ग से नेपाल के लिए प्रस्थान दिया जाएगा लेकिन अराइवल नहीं दिया जाएगा। जिसके कारण सोनौली में वियतनाम, थाईलैंड, कोरिया, श्रीलंका, वर्मा, मलेशिया सहित अनेक देशों के करीब 600 से अधिक पर्यटक सोनौली में फंस गए हैं। तमाम पर्यटक वापस लौट गए।

विज्ञापन

पर्यटकों को परेशानी हो रही है। - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों का कहना है कि जब आप स्थल मार्ग से नेपाल जाने दे रहे हैं तो आने क्यों नहीं देंगे। इस कारण बहुत से टूरिस्ट नेपाल नहीं जाना ही बेहतर समझे। इमिग्रेशन ई वीजा पर जब नेपाल से विदेशी पर्यटकों को आने नहीं देगा तो नए नियम के अनुसार इनको भारत वाया एयरपोर्ट से आना होगा। जहां इनको अराइवल मिलेगा। पर्यटकों का कहना यह भी है जब भारत सरकार ने यह निर्देश लागू किया तो इस की सूचना पहले देनी चाहिए, अचानक होने से परेशानी बढ़ी है।

इस आदेश के बाद नेपाल पर्यटन निराश है। - फोटो : अमर उजाला
प्रोग्राम, होटल, बस, सब बुक रहते हैं। अब सब बेकार हो जाएगा। इमिग्रेशन की नोटिस के बाद जहां विदेशी पर्यटकों का टूर कैन्सिल हो रहा है। वही नेपाल पर्यटन से जुड़े लोग निराश हैं। उनका कहना है कि  रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा। जिसका विरोध होगा। आब्रजन अधिकारियों ने बताया कि ई बीजा धारी पर्यटकों को भारत से नेपाल जाने दिया जाएगा। भारत सरकार के आदेश के अनुसार उन्हें स्थल मार्ग से आने की अनुमति नहीं है।

चस्पा की गई नोटिस।

- फोटो : अमर उजाला
भारत नेपाल के संबंध होंगे खराब
भैरहवा होटल संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि नेपाल पर्यटन के लोग इसकी शिकायत भारतीय प्रधानमंत्री और नेपाल सरकार से करेंगे। अगर नियम जल्द नहीं बदला गया तो नेपाल भारत के रिश्ते में खटास आ सकती है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के तहत ही ई बीजा शुरू किया गया था।
विज्ञापन

नए नियम के अनुसार ई-बीजा लेकर आने वाले यात्री अब स्थल मार्ग से भारत मे अनुमति नहीं मिलेगी।

- फोटो : अमर उजाला
क्या है ई वीजा
ई बीजा ऑनलाइन होता है और कस्टमर प्रिंट निकाल कर यात्रा करते हैं। इस इलेक्ट्रॉनिक वीजा से आप सोनौली के रास्ते सीधे यात्रा नहीं कर सकते हैं।  इसके लिए सबसे पहले विदेशी नागरिक को भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर उतरना हैं। वहां से वीजा पर स्टेंप लगवाना होता है। उसके बाद वह पर्यटक सोनौली इमिग्रेशन को दिखा कर नेपाल के लिए प्रस्थान लेता है। नए नियम के अनुसार ई-बीजा लेकर आने वाले यात्री अब स्थल मार्ग से भारत मे अनुमति नहीं मिलेगी उन्हें हवाई मार्ग से ही भारत आना होगा। एक बार भारतीय सीमा पार करने के बाद दोबारा आने की अनुमति नहीं होगी। जबकि पहले ई बीजा धारी पर्यटक सिंगल डबल और मल्टीपल बीजा पर भारत से नेपाल जाने के बाद आने की अनुमति थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें