फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेविंग करते वक्त लड़के जरूर करते हैं ये गलतियां, कहीं सेहत पर ना पड़ जाए भारी

Tue, 17 Dec 2019 04:05 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अक्सर मर्द जब शेविंग करते हैं तो उनकी त्वचा पर जलन होने लगती या दाने निकल आते हैं। ऐसा शेविंग के दौरान की गई गलतियों की वजह से होता है। अगर आप भी इन दिक्कतों का सामना करते हैं तो हो सकता है शेविंग के दौरान आप भी कुछ गलतियां कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो गलतियां...
विज्ञापन

2 of 6
कुछ लोगों को लगता है जब तक ब्लेड में धार है तब तक आप इसे शेविंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। समय-समय पर ब्लेड बदलते रहना चाहिए। अगर ब्लेड नहीं बदला जाए तो इसका त्वचा पर भारी नुकसान पहुंचता है। दरअसल, पुराने ब्लेड्स पर बैक्टीरिया जम जाते हैं जो आपके लिए घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
shaving
जब कभी आप शेविंग क्रीम खरीदने जाएं तो उस वक्त अच्छे से उसमें इस्तेमाल की गई चीजों को पढ़ें। हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही शेविंग क्रीम का चुनाव करें। 

4 of 6
shaving
अगर आप हर दिन शेविंग करते हैं तो ये आपकी त्वचा के लिए घातक हो सकता है। रोजाना शेविंग करने से आपको त्वचा से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि पहले आप बालों को बढ़ने दें, तभी शेविंग करें। 
विज्ञापन

5 of 6
zsd
कई लोग शेविंग करते वक्त पूरी ताकत लगा देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। उन्हें लगता है ऐसा करके बाल जड़ से हट जाएंगे। बता दें ऐसा करने से आपके चेहरे पर रैशेज पड़ जाते हैं, जिस वजह से खुजली होने लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shaving - फोटो : pixabay
शेविंग के दौरान ठंडे पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे त्वचा कड़ी हो जाती है और शेविंग करने में दिक्कत होती है। इससे त्वचा के कटने का भी खतरा होता है। इसलिए शेविंग करते वक्त हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें