मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मेकअप से चेहरा सुंदर जो दिखने लगता है। मेकअप के लिए लड़कियां अलग-अलग तरह के आईलाइनर लगाने से लेकर चेहरे के नैन-नख्श शार्प दिखाने के लिए contouring भी करती हैं। लेकिन कभी-कभी ये शौक भारी पड़ जाता है और चेहरा सुंदर दिखने के बजाय भद्दा दिखने लगता है। दरअसल आजकल इंटरनेट पर बहुत सारे ब्यूटी टिप्स और इससे जुड़े शार्टकट बताए जाते हैं जिनकी मदद से परफेक्ट मेकअप किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इन नुस्खों के देखकर मेकअप करते हैं तो ये न केवल आपके लुक्स को बिगाड़ सकते हैं बल्कि इससे त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है। तो चलिए देखें वो कौन से ब्यूटी टिप्स हैं जिनको फॉलो नहीं करना चाहिए।