Botox Treatment Benefits and Side Effects: आपने किसी न किसी से मुंह से ये सुना होगा कि बढ़ती उम्र में बोटोक्स करा लेना चाहिए। यहां हम आपको इसके फादे और नुकसान बताने जा रहे हैं।
Botox Treatment Benefits and Side Effects: आजकल बोटोक्स का चलन तेजी से बढ़ रहा है, खासकर युवाओं और सेलेब्रिटीज़ के बीच। ऐसा इसलिए क्योंकि कम उम्र में हीी लोगों के चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षण दिखने लगे हैं। इसलिए अब जवां दिखने के लिए लोग बोटोक्स इंजेक्शन का सहारा ले रहे हैं।
ये एक कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट है जिसमें बोटुलिनम टॉक्सिन नामक पदार्थ को त्वचा में इंजेक्ट किया जाता है, जो मांसपेशियों की मूवमेंट को अस्थायी रूप से रोक देता है। इससे स्किन स्मूथ और चमकदार दिखने लगती है। हालांकि, हर कॉस्मेटिक प्रक्रिया की तरह इसके भी कुछ फायदे और नुकसान हैं।
सही जानकारी और एक्सपर्ट की सलाह के बिना कराया गया बोटोक्स नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए बोटोक्स कराने से पहले इसके प्रभाव, अवधि और संभावित जोखिमों को समझना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिए हम यहां बोटोक्स के फायदे और नुकसानों के बारे में आपको बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
बोटोक्स के फायदे
- फोटो : Adobe stock
बोटोक्स के फायदे
1. झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम करता है
बोटोक्स का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में बेहद असरदार होता है। ये स्किन के अंदर मौजूद मसल्स को अस्थायी रूप से रिलैक्स करता है, जिससे त्वचा स्मूथ और टाइट दिखने लगती है।
विज्ञापन
3 of 7
बोटोक्स के फायदे
- फोटो : Adobe stock
2. नॉन-सर्जिकल ट्रीटमेंट
बोटोक्स एक नॉन-सर्जिकल प्रोसीजर है, यानी इसमें किसी तरह की सर्जरी, कट या टांका लगाने की जरूरत नहीं होती। सिर्फ कुछ इंजेक्शन दिए जाते हैं, और पूरा प्रोसेस 15–20 मिनट में पूरा हो जाता है। यही वजह है कि आजकल इसे “लंच टाइम ट्रीटमेंट” भी कहा जाता है, क्योंकि आप इसे अपने रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं।
4 of 7
बोटोक्स के फायदे
- फोटो : freepik.com
3. रिजल्ट जल्दी दिखने लगते हैं
बोटोक्स के नतीजे बहुत तेजी से दिखने लगते हैं। आमतौर पर 3 से 7 दिनों में स्किन स्मूथ और टाइट महसूस होने लगती है, और पूरा असर 10–14 दिनों में दिखता है। इसकी प्रभावशीलता लगभग 3 से 6 महीने तक बनी रहती है, जिसके बाद जरूरत अनुसार दोबारा ट्रीटमेंट कराया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
बोटोक्स के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
बोटोक्स के नुकसान
1. गलत मात्रा या तकनीक से नेचुरल एक्सप्रेशन खत्म हो सकते हैं
अगर बोटोक्स इंजेक्शन गलत जगह या अधिक मात्रा में दिया जाए, तो चेहरे के एक्सप्रेशन नेचुरल नहीं लगते। चेहरा ‘फ्रोज़न’ जैसा दिख सकता है, जिससे मुस्कुराते या गुस्सा करते समय भी चेहरे पर बदलाव नजर नहीं आता। इसलिए केवल एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट से ही ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 7
बोटोक्स के नुकसान
- फोटो : Adobe stock
2. इंजेक्शन साइट पर सूजन, दर्द या लालपन हो सकता है
बोटोक्स इंजेक्शन लगने के बाद कुछ लोगों को हल्की सूजन, दर्द या लालपन महसूस हो सकता है। ये लक्षण आमतौर पर 1-2 दिन में खत्म हो जाते हैं, लेकिन अगर ये लंबे समय तक रहे तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
अगर लंबे समय तक बार-बार बोटोक्स कराया जाए, तो चेहरे की मांसपेशियां धीरे-धीरे कमजोर हो सकती हैं। इससे मसल टोन पर असर पड़ सकता है और चेहरे की नैचुरल मूवमेंट सीमित हो सकती है। इसलिए हर सत्र के बीच पर्याप्त गैप रखना जरूरी होता है।
नोट- तो अगर आप बोटोक्स कराने का प्लान कर रहे हैं, तो सबसे पहले एक अच्छे विषेशज्ञ की सलाह लें। बिना एक्सपर्ट की सलाह के अगर आप बोटोक्स कराएंगे तो ये आपकी स्किन को डैमेज भी कर सकता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।