मोनालिसा
- फोटो : Instagram
मोनालिसा ने भोजपुरी और टीवी एक्टर विक्रम सिंह राजपूत के साथ 10 साल लिव इन में रहने के बाद 'बिग बॉस' के दसवें सीजन में 'बिग बॉस' के घर में ही शादी कर ली थी, जिसे अब तक की सबसे अनोखी शादी भी कहा जाता है। अभिनेत्री मोनालिसा और अभिनेता विक्रम सिंह राजपूत की मुलाकात भोजपुरी फ़िल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।