Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर फिर से कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। दर्शक वीकएंड पर इनका आनंद उठा सकते हैं। यहां पेश है पूरी लिस्ट।
इन दिनों सिनेमाघरों में अक्षय कुमार समेत 30 कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' छाई हुई है। इसकी कमाई 100 करोड़ रुपये होने वाली है। आज सिनेमाघरों में 'अल्फा' सहित कई नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि आज शुक्रवार को ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
विज्ञापन
2 of 7
सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' में अरशद वारसी और विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstar
प्रीतम एंड पेड्रो
'प्रीतम एंड पेड्रो' इस सप्ताह की सबसे चर्चित सीरीज है। इसके जरिए नामी निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी ओटीटी की दुनिया में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, उनके बेटे वीर हिरानी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। इसमें अरशद वारसी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं। यह सीरीज 03 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है।
विज्ञापन
3 of 7
मॉलीवुड टाइम्स
- फोटो : एक्स
मॉलीवुड टाइम्स
मलयालम फिल्म 'मॉलीवुड टाइम्स' एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी है। इसमें विनीत माधवन (नस्लेन) की कहानी है, जो एक फिल्ममेकर बनना चाहता है। एक मशहूर हॉरर डायरेक्टर बनने का उसका सपना तब टूट जाता है, जब उसे फिल्म इंडस्ट्री की खराब राजनीति का कड़वा सच पता चलता है। यह फिल्म 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
4 of 7
मुथासी
- फोटो : एक्स
मुथासी
'मुथासी' एक मलयालम हॉरर सीरीज है, जो केरल-कर्नाटक बॉर्डर पर बसे एक गांव की कहानी पर आधारित है। यह कहानी लीला (अखिला भार्गवन) की है। लीला की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके पति (अमित चकलाक्कल) के घर लौटने पर उनके बेटे श्रीकुट्टन (ओरहान हैदर) में बदलाव आने लगते हैं। बाद में लीला को परिवार के एक गहरे राज का पता चलता है। यह 3 जुलाई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन
5 of 7
करक्कम
- फोटो : एक्स
करक्कम
मलयालम हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'करक्कम' दो युवाओं की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि न्यू ईयर की शाम को उनके मजाक के दौरान गलती से आत्माओं का एक समूह आजाद हो जाता है। इसके बाद हालात बेकाबू हो जाते हैं। यह 3 जुलाई को सोनी लिव पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
6 of 7
साइलो सीजन 3
- फोटो : एक्स
साइलो सीजन 3
बेहद पसंद की गई ड्रामा सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ लौट रही है। इसमें जूलियट निकोल्स (रेबेका फर्ग्यूसन) हैं, जो याददाश्त खोने की समस्या से जूझते हुए अपना मकसद पूरा करती हैं। वह नए खतरों से साइलो की रक्षा करती हैं। यह सीरीज 3 जुलाई को एप्पल टीवी पर रिलीज होगी।
वीरभद्रुनी रहस्यम
यह एक तेलुगु मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज है। इसकी कहानी वीरभद्रपुरम नाम के एक दूर-दराज और रहस्यमयी गांव पर आधारित है। यहां के लोग अपने गांव के देवता, भगवान वीरभद्र के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और मानते हैं कि जो कोई भी पाप करता है, उसे भगवान खुद सजा देते हैं। यह 3 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।