Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के जबरदस्त क्रेज के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने स्पाडर मैन को कलेक्शन में कितनी टक्कर दी है।
इन दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
ओह माय डॉग
- फोटो : सोशल मीडिया
फीकी पड़ी फिल्म ‘ओह माय डॉग’
‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
वीकएंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
सोमवार को इसने महज 25 लाख की कमाई की है।
इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 3.50 करोड़ का हो गया है।
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है।
विज्ञापन
3 of 5
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कलेक्शन
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है। लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की शुरुआत अच्छी रही।
फिल्म ने सोमवार को 5.70 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ 26.65 करोड़ का हो गया है। वीकएंड के बाद भी फिल्म की अच्छी कमाई जारी है।
4 of 5
‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
- फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’
मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
फिल्म ने सोमवार को 7.60 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 423.07 करोड़ का हो गया है।
'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' ने हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
‘अवतार 2’ ने भारत में कुल 391.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
ऐसे में इस फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पार कर लिया है।
वहीं ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ भारत में 400 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म भी बन गई।
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने सोमवार को 1.66 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 170.98 करोड़ का हो गया है। ‘द ओडिसी’ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है।