फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को भी नहीं बढ़ा ‘मस्ती 4’ का कलेक्शन, फिल्म ने दूसरे दिन कमाए मात्र इतने करोड़; जानें कमाई

Sat, 22 Nov 2025 07:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mastiii 4 Day 2 Box Office Collection: रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म ‘मस्ती 4’ को रिलीज हुए दो दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। जानिए फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत खराब प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। आज शनिवार को भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करती नहीं दिख रही है। चलिए जानते हैं 'मस्ती 4' ने आज दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया।

विज्ञापन

2 of 5
मस्ती 4 - फोटो : एक्स
जानें दूसरे दिन का कलेक्शन
फिल्म 'मस्ती 4' ने आज शनिवार यानी दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 1. 26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि, अभी देर रात तक फिल्म का कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म वीकएंड पर कैसी कमाई करती है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मस्ती 4 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का कुल कलेक्शन
इस फिल्म ने दो दिनों में अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 4.01 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मस्ती 4' लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। आपको बताते चलें कि मस्ती फ्रेंचाइजी का यह चौथा पार्ट है। इसका पहल भाग साल 2004 में रिलीज हुआ था। 

4 of 5
मस्ती 4 - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में 
इस फिल्म में एक बार फिर रितेश देशमुख ‘अमर’, विवेक ओबेरॉय ‘मीत’ और आफताब शिवदासानी ‘प्रेम’ के किरदारों को निभा रहे हैं, जिनकी जिंदगी शादी के बाद नीरस हो जाती है और वही उनकी पुरानी शरारतें वापस शुरू हो जाती हैं। इस बार कहानी को नए अंदाज में पेश करने के लिए फिल्म में एलनाज नोरोजी, नरगिस फाखरी, अरशद वारसी, नतालिया जानोशेक जैसे कलाकार भी जुड़े हैं। इसके अलावा फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मस्ती 4 की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की शुरुआत तीन दोस्तों से होती है – मीत (विवेक ओबेरॉय), अमर (रितेश देशमुख) और प्रेम (आफताब शिवदासानी)। तीनों शादीशुदा हैं, लेकिन अपनी शादी से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी अब फीकी और उबाऊ हो चुकी है। इसी बीच उनका दोस्त कामराज (अरशद वारसी) आता है। वह बताता है कि उसकी पत्नी (नरगिस फाखरी) उसे लव वीजा देती है – मतलब चाहे तो वह किसी भी लड़की के साथ एक हफ्ता बिता सकता है। यह सुनकर तीनों दोस्तों को यह बात बहुत अच्छी लगती है और वे भी अपनी-अपनी पत्नियों से यही अनुमति मांगते हैं। कुछ झगड़ों के बाद उनकी पत्नियां मान भी जाती हैं। इसके बाद फिल्म में असली कॉमेडी शुरू होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें