फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा का 'दिल': कभी दीवाना, कभी पागल, कभी बद्तमीज... बॉलीवुड में कैसे एक शब्द ने बदल दी कहानियां?

Sun, 04 Oct 2026 08:30 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies Based On Dil Title: हिंदी सिनेमा में 1946 से लेकर 2026 तक ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें 'दिल' शब्द का अलग-अलग कहानी को बयां करने के लिए किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 7
दिल टाइटल वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला
ऐसे कई शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल टाइटल में करते हुए हिंदी सिनेमा में बहुत सारी फिल्में बनी। 'दिल' भी उन्हीं में से एक है। पर्दे पर जब किसी किरदार ने प्यार किया, तो टाइटल 'दिल' पड़ गया। जब प्रेम अधूरा रहा, तो 'हम दिल दे चुके सनम' हो गया और जब किसी ने अपनी राह खुद चुनी, तो 'चांद मेरा दिल' बन गया।

1946 से लेकर 2026 तक लगभग 80 वर्षों में साल दर साल इस एक शब्द ने किसी न किसी तरह अलग-अलग टाइटल के साथ जुड़कर बॉलीवुड को कई कहानियां दीं। सिर्फ इतना ही नहीं, दशकों के सफर में प्यार की परिभाषा बदली, रिश्तों का स्वरूप बदला, नायक-नायिका बदले, कहानियों का अंदाज बदला, लेकिन दिल अपनी जगह बना रहा।

खास बात ये है कि यह सफर सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रहा। बल्कि फिल्मों के गाने और टीवी शो में भी इसका खुब इस्तेमाल हुआ। आइए जानते हैं कि शुरू से लेकर अभी तक कैसे-कैसे और किन फिल्मों में 'दिल' शब्द का इस्तेमाल हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
दिल मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
जब 'दिल' से हुई शुरुआत
हिंदी सिनेमा के इतिहास में 'दिल' शब्द का इस्तेमाल सबसे पहले 1946 में रिलीज हुई फिल्म के टाइटल में हुआ था। इस फिल्म का नाम ही 'दिल' था। इस फिल्म का निर्देशन एस. एफ. हसनैन ने किया था और इसमें नूरजहां, अमीना नजर आए थे। यह ब्लैक एंड व्हाइट ड्रामा फिल्म थी।
विज्ञापन

3 of 7
दिल भी तेरा हम भी तेरे - फोटो : सोशल मीडिया
1950-60 के दशक में कैसे हुआ 'दिल' का इस्तेमाल
1950 और 1960 के दशक में 'दिल' वाले फिल्मी टाइटल तेजी से बढ़े। 1959 में आई 'दिल देके देखो'। अगले ही साल 'दिल अपना और प्रीत पराई' आई, जिसका टाइटल ही प्रेम और सामाजिक रिश्तों के बीच तनाव को सामने रखता है।

1960 में ही 'दिल भी तेरा हम भी तेरे', 1962 में 'दिल तेरा दीवाना', 1963 में 'दिल एक मंदिर', 'दिल एक सौ अफसाने' और 1966 में 'दिल दिया दर्द लिया' जैसे टाइटल ने इस शब्द को अलग-अलग इमोशनल मीनिंग दिए। यानी 'दिल' एक ही दशक में कई रूप ले चुका था, जिसमें वह कभी दीवाना बना, तो कभी मंदिर और उसी ने दर्द भी दिया।

4 of 7
दिल दौलत दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक में बदलने लगी 'दिल' की दुनिया
1970 के दशक तक हिंदी सिनेमा में रोमांस के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक संघर्ष भी मजबूत हो रहे थे। ऐसे में आई 1972 में 'दिल दौलत दुनिया', 1978 में 'दिल और दीवार', 'दिल से मिले दिल', 1979 में 'दिल का हीरा'। इनके साथ 'दिल' अब केवल प्रेम कहानी का शब्द नहीं रह गया था। अब दिल को दौलत, दुनिया, दीवार, हीरे और रिश्तों के साथ रखा जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 7
जब गानों में छाया 'दिल' - फोटो : अमर उजाला
80 के दशक में 'दिल' गानों में हुआ में ज्यादा इस्तेमाल
1980 के दशक में फिल्मों के नामों में 'दिल' मौजूद रहा, लेकिन इस दौर में दिल की सबसे बड़ी ताकत गानों में दिखाई दी। 'दिल के झरोखे में', 'दिल क्या करे', 'दिलबर मेरे', 'मेरा दिल भी कितना पागल है' जैसे गानों ने दिल को प्रेम की भाषा से आगे बढ़ाकर व्यक्तिगत भावनाओं की भाषा बनाया।



80 के दशक में ही टीवी पर भी छाया
1988 में दूरदर्शन पर आने वाला लेख टंडन का 'दिल दरिया' उन शुरुआती टीवी शो में था, जिनके टाइटल में दिल था। इसकी कहानी पंजाब के दो परिवारों और अलग-अलग धार्मिक समुदायों से जुड़े रिश्तों के तनाव पर आधारित थी। शाहरुख खान भी इस शो का हिस्सा थे।
विज्ञापन

6 of 7
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
90 के दशक में हुआ 'दिल’ का रोमांटिक विस्फोट
अगर हिंदी सिनेमा के इतिहास में किसी एक दशक को 'दिल का दशक' कहा जाए, तो वह 1990 का दशक होगा। इस साल इंद्र कुमार की 1990 में 'दिल' आई। आमिर खान और माधुरी दीक्षित की यह फिल्म प्रेम, परिवार, अहंकार और सामाजिक हैसियत के टकराव की कहानी थी। फिर 1991 'दिल है कि मानता नहीं' आई। इसमें आमिर खान और पूजा भट्ट नजर आए।

इसके बाद 1993 में 'दिल तेरा आशिक', 1994 में 'दिलवाले', 1995 में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आई। इसमें लोगों को राज और सिमरन की कहानी देखने को मिली, जो आज भी बहुत मशहूर है। 1997 में 'दिल तो पागल है' आई। 1998 में 'दिल से' ने दस्तक दी। इसमें शाहरुख खान और मनीषा कोइराला नजर आए। 1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' और 'दिल क्या करे' ने दस्तक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
2000-26 के दशक में दोस्ती से जुड़ा 'दिल' का खेल
साल 2000 में 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' और 'हमारा दिल आपके पास है' आई। इसके बाद 2001 में 'दिल दोस्त चाहता है', 2002 में 'दिल है तुम्हारा', 2003 में 'दिल का रिश्ता' और 'ये दिल' आई। साल 2004 में 'दिल मांगे मोर', 2005 में 'दिल जो भी कहे',  2006 में 'दिल दिया है' आई। 2007 में 'दिल दोस्ती Etc', 2008 में 'दिल कबड्डी' और 2009 में 'दिल बोले हडिप्पा' आई।

साल 2011 से लेकर 2026 तक में दिल टाइटल के साथ 'दिल तो बच्चा है जी', 'दिल धड़कने दो', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'पल पल दिल के पास', 'दिल बेचारा', 'दिल दोस्ती और डॉग्स' और लास्ट में 'चांद मेरा दिल' टाइटल जैसी फिल्में आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें