This Friday OTT Releases: इस वीकएंड मेकर्स ने ओटीटी के प्रेमियों को कई फिल्मों और सीरीज का तोहफा दिया है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार यानी 3 अप्रैल को ओटीटी पर क्या खास रिलीज होने वाला है?
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' चल रही है। 15 दिन गुजर जाने के बावजूद दर्शक अभी भी इसे प्यार दे रहे हैं। इस बीच आज शुक्रवार को ओटीटी पर कई एक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। इस लिस्ट में आमिर खान की दिल को छू लेने वाली स्पोर्ट्स कॉमेडी 'सितारे जमीन पर' और कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा 'मामला लीगल है' शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 8
मां का सम
- फोटो : सोशल मीडिया
मां का सम
मोना सिंह हाल ही में कई फिल्मों में नजर आई हैं। अब वह ओटीटी पर सीरीज 'मां का सम' लेकर आई हैं। इसमें उनके साथ मिहिर आहूजा हैं। इसमें मां और बेटे के बीच एक अनोखा रिश्ता दिखाया गया है। इन कलाकारों के अलावा इसमें अंगिरा धर, रणवीर बरार, सेलेस्टी बैरागी और पूजा बनर्जी हैं। यह सीरीज 3 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।
विज्ञापन
3 of 8
मामला लीगल है 2
- फोटो : यूट्यूब
मामला लीगल है सीजन 2
वेब सीरीज 'मामला लीगल है सीजन 2' में रवि किशन ने एक ऐसे शख्स की भूमिका निभाई है, जो जज बनना चाहता है। पिछले सीजन में वह वकील की भूमिका में थे। यह कोर्टरूम ड्रामा 3 अप्रैल को रिलीज हो गया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। इसमें असल जिंदगी से प्रेरित कई मामलों को अजीबोगरीब तरीके से सुलझाते हुए दिखाया गया है।
सितारे जमीन पर
आमिर खान की अदाकारी वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह 'तारे जमीन पर' (2007) का स्पिरिचुअल सीक्वल है। यह 3 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है। इसमें आमिर खान ने एक बास्केट बॉल कोच की भूमिका निभाई। वह दिव्यांग बच्चों को खेल सिखाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
भाभीजी घर पर हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
भाबीजी घर पर हैं
टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के आधार पर बनी फिल्म 'भाबीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन' 2 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह कॉमेडी फिल्म 3 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज हो गई है। इसे जी5 पर देखा जा सकता है। इसमें आसिफ शेख, रोहिताश्व गौड़, शुभांगी अत्रे और विदिशा श्रीवास्तव ने अभिनय किया है।
विज्ञापन
6 of 8
गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2
स्पेनिश क्राइम थ्रिलर शो 'गैंग्स ऑफ गैलिसिया सीजन 2' का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। आखिरकार उनका इंतजार पूरा हुआ। यह 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। इसमें क्लारा लागो और तामार नोवास मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका पहला सीजन तीन साल पहले रिलीज हुआ था।
योर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2
जॉन हैम और अमांडा पीट की अदाकारी से सजा शो 'योर फ्रेंड्स एंड नेबर्स सीजन 2' का 3 अप्रैल को प्रीमियर हुआ है। इसे एप्पल टीवी पर देखा जा सकता है। इस सीजन में जॉन हैम एक फंड मैनेजर और एक चोर के रूप में अपनी दोहरी जिंदगी जीते हुए नजर आएंगे।
ब्लडहाउंड्स 2
एक्शन से भरपूर यह कोरियन ड्रामा 'ब्लडहाउंड्स 2' ओटीटी पर 3 अप्रैल को रिलीज हो गया है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इसका पहला सीजन तीन साल बहले रिलीज हुआ था। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था।