बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी वेब सीरीज तांडव को लेकर विवादों में हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज पर भगवान राम, नारद और शिव के अपमान के आरोप लग रहे हैं। इस फिल्म के खिलाफ कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। वहीं दूसरी तरफ देश के अलग-अलग हिस्सों में सैफ के पुतले भी जलाए जा रहे हैं। इस बीच मुंबई में स्पॉट किए सैफ अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं।