Ohh My Dog VS DC Collection: पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओह माय डॉग' ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। वहीं 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है।
इन दिनों भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का जलवा है। इसके अलावा 'द ओडिसी' भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस बीच बॉलीवुड फिल्म 'ओह माय डॉग' और साउथ फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' रिलीज हुई है। पहले दिन दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन नहीं कर पाईं। जानिए आज इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
ओह माय डॉग रिव्यू
- फोटो : साभार@imdb
'ओह माय डॉग' का कलेक्शन
इंसान और कुत्ते के बीच रिश्ते को दिखाती फिल्म 'ओह माय डॉग' ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक सिर्फ 62 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 लाख रुपये से खाता खोला था। इसका कुल कलेक्शन 1.52 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
3 of 5
ओह माय डॉग फिल्म में पंकज त्रिपाठी
- फोटो : सोशल मीडिया
'ओह माय डॉग' की टली थी रिलीज
अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय डॉग' पहले 31 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। मगर बाद में रिलीज डेट में बदलाव किया गया। इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। फिल्म 'ओह माय डॉग' के एलान के बाद से ही इसकी काफी चर्चा हो रही थी। मगर बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही।
4 of 5
ओह माय डॉग
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसे फैमिली ड्रामा फिल्म बताया जा रहा है, जिसे बच्चों के साथ देखने सिनेमाघरों का रुख किया जा सकता है। पंकज त्रिपाठी के अलावा इसमें राजेश कुमार, पवन मल्होत्रा, माही राय और गीता अग्रवाल शर्मा जैसे सितारे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि रविवार को इसका कलेक्शन कैसा होगा?
'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' का कलेक्शन
बीते कल 07 अगस्त को तमिल फिल्म 'डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इस फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 3.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 7.56 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह एक्शन से भरपूर रोमांटिक फिल्म है। इसके निर्देशक कमान अरुण मथेश्वरन हैं। वहीं, लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।