लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर पुरानी यादें प्रशंसकों के साथ साझा करती हैं। अब लता मंगेशकर ने खुद की बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें गाना गाते हुए इतने साल हो गए कि उन्हें खुद भी यकीन नहीं होता।