फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चलते-चलते' रिमिक्स पर लता मंगेशकर भड़की थीं, अब जैकी भगनानी ने दिया जवाब

Thu, 20 Sep 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jackky bhagnani
'फालतू' और 'कल किसने देखा' जैसी सेमी हिट फिल्में देने वाले जैकी भगनानी जल्द ही अपनी नई फिल्म में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में जैकी के साथ कृतिका कामरा भी नजर आएंगी । पिछले दिनों इस फिल्म के गाने 'चलते-चलते' को लेकर विवाद खड़ा हो गया था ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेशकर - फोटो : YouTube
दरअसल, फिल्म में लता मंगेशकर के गाने 'चलते-चलते' का रिमिक्स किया गया है । फिल्म 'पाकीजा' के इस गाने के रिमिक्स होने की बात जब लता जी को पता चली तो वो काफी नाराज हुई थीं । उन्होंने कहा, 'मैं इस गाने को सुनना तक नहीं चाहती हूं । ये रिमिक्स का ट्रेंड मुझे दुखी करता है ।'

विज्ञापन

3 of 5
jackky_bhagnani
'किसी का भी गाना उठा लेते हैं । इसमें क्रिएटिविटी कहां है । क्लासिकल गाने में हेर-फेर कर देना ठीक नहीं है । मैंने तो ये भी सुना है कि गाने के बोल तक बदल दिए जाते हैं ।' लता मंगेशकर की इस टिप्पणी के बाद अब जैकी ने भी जवाब दिया है ।

4 of 5
jackky bhagnani
उन्होंने लता जी से गुजारिश करते हुए कहा, 'मैम प्लीज आप एक बार ये गाना सुनिए । अगर आपको फिर भी ऐसा लगे तो आप जैसा कहेंगी वैसा ही होगा । हमारे देश में लता मंगेशकर, सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन लेजेंड कहे जाते हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jackky bhagnani
'अगर लता जी ने कुछ कहा है तो वो सही ही होगा । वो बहुत सीनियर हैं। उन्हें रिमिक्स का चलन परेशान कर सकता है ।' बता दें कि इस गाने को गुलाम मोहम्मद ने कंपोज किया था । जबकि इसका रिमिक्स तनिष्क बाग्ची ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें