अजय देवगन-काजोल
- फोटो : instagram/ajaydevgn
अजय आगे कहते हैं कि मैं 52 साल का हो गया हूं और यह कहना मुश्किल है कि मैं अपने जन्मदिन को लेकर उत्साहित हूं। निश्चित रूप से यह विशेष दिन है क्योंकि परिवार एक छोटा सा सेलिब्रेसन करता है। कोविड 19 की वजह से इस बार ऐसा नहीं हो पाएगा। मुझे पता है कि मेरी मां और मेरी पत्नी इस दिन को स्पेशल बनाएंगे और मेरी बहन, उनके परिवार के सदस्यों और कजिन्स को बुआएंगे। यह दिन है जब मैं सभी का शुक्रिया कहना चाहता हं खासकर मेरे प्रशंसकों और शुभचिंतकों का।