फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 2019: 98% कॉपियां हुई चेक, बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने दी ये जरूरी जानकारी

Tue, 26 Mar 2019 12:25 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूपी की ओर से आठ मार्च से शुरू हुआ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 मार्च को लगभग पूरा हो गया। बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में गिनती की कॉपियां शेष हैं, ऐसे में यह कहा जा सकता है कि 98 फीसदी कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। फिलहाल बोर्ड की ओर से मूल्यांकन पूरा करने की घोषणा कर दी गई है। अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तैयारी शुरू हो गई है। उम्मीद है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट समय से घोषित करने के लिए चुनाव आयोग ने बोर्ड के कर्मचारियों को निर्वाचन के कार्य से मुक्त रखा है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे और तीसरे सप्ताह में घोषित हो सकता है। निर्वाचन कार्य के चलते यदि परिणाम तैयार करने में देरी हुई तो परिणाम तीसरे सप्ताह तक हर हाल में घोषित हो जाएगा। बोर्ड मुख्यालय में मूल्यांकन के बाद अंकों का विवरण पहुंचने के बाद अब रिजल्ट तैयार करने का काम तेज हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
कुल 17 कार्य दिवस में मूल्यांकन पूरा -

यूपी बोर्ड की ओर से तीन करोड़ 20 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए एक लाख 24 हजार 796 परीक्षकों को लगाया गया। मूल्यांकन के लिए बोर्ड की ओर से कुल 15 दिन का समय दिया गया था, आठ एवं नौ मार्च को टीजीटी परीक्षा के चलते मूल्यांकन प्रभावित होने और होली के अवकाश के चलते आखिरकार मूल्यांकन कुल 17 कार्य दिवस में पूरा कर लिया गया। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल की 1.90 करोड़ कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 79 हजार 64 परीक्षक लगाए गए हैं। इंटरमीडिएट की 1.30 लाख कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 45 हजार 732 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

4 of 5
जिले में क्रास्थवेट में 36 हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष-

अंतिम दिन जीआईसी में पांच हजार, जीजीआईसी में सात हजार, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 16406 जबकि भारत स्काउट गाइड, अग्रसेन इंटर कॉलेज, केएन काटजू, केपी इंटर कॉलेज में एक दिन पहले ही मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि कास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बोर्ड सचिव के निर्देश पर अतिरिक्त परीक्षकों को लगाकर मूल्यांकन पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब हर हाल में मूल्यांकन 27 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

UP Board Class 10th Result 2019 और UP Board Class 12th Exam Result 2019  से संबंधित हर खबर पाइए। परीक्षाओं का सबसे तेज परिणाम देखने के लिए यहां रजिस्टर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें