सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
7. सीट अलॉटमेंट के बाद रिपोर्टिंग की तारीख न चूकें
पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 24 अक्तूबर 2026 को जारी होना है। इसके बाद आवंटित सीट पाने वाले उम्मीदवारों को तय समयसीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार, रिपोर्टिंग की अवधि 26 अक्तूबर से 2 नवंबर 2026 तक है। सीट आवंटित होने के बाद ये काम करें:
- सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें।
- आवंटित कॉलेज की रिपोर्टिंग संबंधी शर्तें पढ़ें।
- जरूरी मूल दस्तावेज और उनकी प्रतियां तैयार रखें।
- निर्धारित समय में रिपोर्टिंग पूरी करें।
- फीस और प्रवेश से जुड़ी बाकी औपचारिकताएं समय पर पूरी करें।
रिपोर्टिंग से पहले संबंधित कॉलेज के निर्देश भी चेक कर लें, क्योंकि दस्तावेजों और प्रवेश औपचारिकताओं की अतिरिक्त शर्तें हो सकती हैं।