कम्प्यूटर पर काम करते हुए अगर आप भी बार-बार माउस या टचपैड पर हाथ ले जाना पसंद नहीं करते तो ऐसे कुछ कीबोर्ड शॉर्टकट्स हैं जिनकी मदद से आप बिना माउस के काम कर सकते हैं। यही नहीं माउस खराब हो जाने पर भी ये शॉर्टकट्स आपके काफी काम आएगी।
विज्ञापन
2 of 10
टैब को खोलना और बंद करना
अगर आप गूगल क्रोम या किसी दूसरे ब्राउजर के किसी टैब को बंद करना चाहते हैं तो Ctrl+W दबाएं। पूरी विंडो बंद करने के लिए Ctrl+Shift+W दबाएं। अगर आपने गलती से कोई टैब बंद कर दिया है तो परेशान न हों Ctrl+Shift+T दबाएं।
विज्ञापन
3 of 10
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में फॉन्ट साइज घटाना या बढ़ाना
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में काम कर रहे हैं, तो फॉन्ट घटाने-बढ़ाने के लिए माउस या टचपैड पर हाथ ले जाने की जरुरत नहीं है। फॉन्ट साइज बढ़ाने के Ctrl+] और फॉन्ट साइज घटाने के लिए Ctrl+[ दबाएं।
4 of 10
विंडो का साइज घटाना-बढ़ाना
विंडो को जूम आउट या जूम इन करने के लिए Ctrl के साथ + साइन दबाकर जूम इन और Ctrl के साथ - साइन दबाकर जूम आउट कर सकते हैं। अगर आप लैपटॉप इस्तेमाल कर रहे हैं या कीबोर्ड पर अल्फाबेट्स के ऊपर मौजूद बटन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कंट्रोल के साथ शिफ्ट भी दबाना होगा।
विज्ञापन
5 of 10
विंडोज या एप्लिकेशन के बीच एक-दूसरे पर जाना
कई बार हम कई विंडो या ऐप्लिकेशन खोलकर काम करते हैं। हर बार दूसरे ऐप्लिकेशन या विंडो में जाने के लिए माउस पकड़ना परेशानी वाला काम लगता है। इसके लिए आप Alt+Tab का इस्तेमाल कर सकते हैं। विंडोज 7 और विंडोज 8 में आपको विंडोज बटन के साथ टैब बटन दबाना पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 10
फाइल्स डिलीट करना
जब आप फाइल्स डिलीट करते हैं, तो वह रिसाइकल बिन में जाती है और वहां से भी आपको डिलीट करना पड़ता है। अगर आप Shift+Delete का इस्तेमाल करेंगे, तो फाइल रिसाइकल बिन में नहीं जाएगी और वह पूरी तरह डिलीट हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 10
वर्ड काउंट करना
माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में हम कई बार जानना चाहते हैं कि मैटर कितने शब्दों का है। इसके लिए एक टूल होता है वर्ड काउंट लेकिन हम अक्सर भूल जाते हैं कि वर्ड काउंट कहां है तो टेक्स्ट सेलेक्ट करिए और Alt+T दबाने के बाद W दबाइए।
8 of 10
सीधे होम स्क्रीन देखना
अगर आपने कई विंडो या ऐप खोले हैं और आपको अपनी स्क्रीन देखनी है तो एक-एक करके सबको मिनीमाइज करने की जरुरत नहीं है। बस विंडोज बटन के साथ D दबाएं।
9 of 10
कंप्यूटर लॉक करना
अगर आप काम करने के बीच थोड़ी देर के लिए कहीं जा रहे हैं, खासतौर से ऑफिस में, तो अपना कंप्यूटर लॉक करके ही जाएं। इसके लिए विंडोज बटन के साथ L दबाएं।
सभी विंडोज/ऐप्लिकेशन मिनीमाइज और मैक्सिमाइज करना
सभी विंडोज/ऐप्लिकेशन को मिनीमाइज करने के लिए विंडोज बटन के साथ M दबाएं। सभी विंडोज/ऐप्लिकेशन को मैक्सिमाइज करने के लिए विंडोज बटन के साथ शिफ्ट और M दबाएं।