फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की सिर और हाथ काटकर हत्या... डीएनए और कछुआ अंगूठी भी बनेगी सबूत, प्रेमी ने इसलिए बर्बरता से मार डाला

Mon, 17 Nov 2025 03:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-82 कट के पास 6 नवंबर को सिर और हाथ कटा महिला का शव के मामला का पुलिस ने खुलासा कर दिया था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया था। अब शव और महिला के दोनों बच्चों के डीएनए का मिलान  होगा।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 12
Noida Preeti Yadav murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा के सेक्टर-82 कट के पास 6 नवंबर को सिर और हाथ कटे मिले महिला के शव की जांच में हत्या का खुलासा कर चुकी पुलिस अब आगे सबूतों को मजबूत करेगी। मिले शव और महिला के दोनों बच्चों की डीएनए जांच होगी। 

इस जांच के लिए शव के नाखून का एक हिस्सा पहले ही डॉक्टर व फॉरेंसिक टीम ने निकाल कर रख लिया था। अब शव की शिनाख्त जिस प्रीति यादव निवासी बरौला के रूप में हुई है उसके दोनों बच्चों के सैंपल डीएनए जांच में लिए जाएंगे। 

इसके अलावा पुलिस ने महिला के काटे गए हाथ और सिर का अवशेष भी गाजियाबाद से बरामद किया है। इन अवशेष के खून और बरामद सिर और हाथ कटे शव के खून की जांच कर मिलान किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रीति की हत्या के खुलासे के बाद उसका पति जिससे अलगाव था वह बच्चों की निगरानी लेने के लिए आगे आ गया है। गाजियाबाद में मिले हाथ के अवशेष से पुलिस को एक चांदी की कछुआ आकार वाली अंगूठी भी मिली है। इस अंगूठी की पहचान पुलिस ने प्रीति के दोनों बच्चों और उसके पूर्व पति से करवाई है। 
 
विज्ञापन

3 of 12
मृतक प्रीति यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर तीनों ने यह कहा है कि प्रीती ने यह अंगूठी पिछले 5-6 साल से पहन रही थी। पति और बच्चों ने पुलिस को एक लिखित तहरीर भी इस हत्या की घटना को लेकर दी है। सूत्रों की माने तो इस तहरीर में भी इस कछुआ अंगूठी का जिक्र है। 

4 of 12
इसी बस में की थी महिला की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं हत्या में पकड़े गए आरोपी मोनू का भी पुलिस ने खून का सैंपल पुलिस ने करवाया है। इसे भी जांच में किसी सबूत के तौर पर पुलिस पेश करेगी। वहीं पति के सामने आने के बाद यह स्थिति स्पष्ट हो गई है कि वह मूलरूप से बिहार का निवासी है। 
 
विज्ञापन

5 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उससे और प्रीति के 3 बच्चे थे। करीब दो साल पहले जब प्रीति अपने पति से अलग हुई तो बड़ी बेटी को उसके पिता ने ही अपने पास रख लिया था। वहीं बच्चे प्रीति के पास रह रहे थे।
विज्ञापन

6 of 12
गड़ासा जिससे महिला की हत्या की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
महिला की हत्या का खुलासा
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे सेक्टर-82 कट के पास मिले महिला के सिर व हाथ कटे शव की शिनाख्त कर पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। शव मिलने के नौवें दिन महिला की शिनाख्त बरौला निवासी प्रीति यादव (33) के रूप में हुई है। 
 
विज्ञापन

7 of 12
इसी बस में किया प्रेमि का कत्ल, हाजीपुर चौराहे से गुजरती हुई बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक प्रीति के प्रेमी मूल रूप से एटा के जैथरा निवासी बस चालक मोनू सिंह ने उसकी हत्या की थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी और मृतका दोनों शादीशुदा थे। पूछताछ में आरोपी ने रुपये के लेनदेन में विवाद, साथ रहने के लिए दबाव बनाने और बेटियों का भविष्य बिगाड़ने की धमकी की वजह से वारदात की बात कबूली है।
 

8 of 12
इसी बस में किया प्रेमि का कत्ल, सेक्टर 104 से गुजरती हुई बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस जांच में सामने आया है कि बुधवार 5 नवंबर की शाम मोनू ने प्रीति को मिलने के लिए बुलाया। वह उसे बस में बैठाकर सेक्टर-49 बरौला से सेक्टर-105 ले गया। बस में हुए झगड़े के दौरान उसने वहीं रखे गड़ासे से गर्दन पर वार कर प्रीति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के टुकड़े किए। 
 

9 of 12
इसी नाले में मिला था महिला का धड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा सेक्टर-82 कट के पास नाले में महिला का धड़ फेंक दिया। जबकि सिर, हाथ और कपड़े गाजियबाद में रेलवे लाइन पर ले जाकर फेंक दिए।  शुक्रवार को डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने सेक्टर-14 ए में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। 
 

10 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि प्रीति यादव और आरोपी मोनू सिंह दोनों बरौला में किराये पर अलग-अलग रहते थे। करीब दो साल पहले प्रीति और मोनू की मां जींस फैक्ट्री में साथ नौकरी करती थीं। इस दौरान दोनों में जान पहचान हुई। प्रीति के तीन बच्चे हैं वह पति से अलग रह रही थी। 

उसके घर से करीब 700 मीटर दूर मोनू अपनी पत्नी, मां व तीन बच्चों के साथ रहता है। इन दिनों मोनू एक आश्रम की बस चला रहा था। दोनों का ही एक दूसरे के घर पारिवारिक आना-जाना था। इस दौरान प्रीति और मोनू करीब आ गए।
 

11 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रेमी मोनू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीसीपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी मोनू ने बताया है कि प्रीति हर महीने रुपये मांगती थी। पत्नी और बच्चों को छोड़कर साथ में आकर रहने के लिए दबाव बना रही थी। ऐसा नहीं करने पर महिला मोनू की दोनों बेटियों का भविष्य बिगाड़ने की धमकी देती थी। 
 
विज्ञापन

12 of 12
इसी नाले में मिला था महिला का धड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की शाम को भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान मोनू ने बस में रखे गड़ासे से प्रीति की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार करने के साथ बस, बस के अंदर बिछी चटाई जिस पर खून के अवशेष मिले, हत्या व अंग काटने के प्रयोग में लाया गया गड़ासा बरामद किया है। इसके साथ ही गाजियाबाद से खून से सने महिला के कपड़े भी बरामद करने का दावा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें