फरीदाबाद के नीलम-बाटा रोड स्थित एक निर्माणाधीन इमारत के दो फ्लोर बृहस्पतिवार रात को ढह गए।फोटो: गौरव चौधरी/अमर उजाला इस दुर्घटना में प्रेम पटेल नाम के मजदूर की मौत हो चुकी है। मलबे में तीन मजदूर दब गए, जिन्हें घायल अवस्था में बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक और मजदूर के मलबे में दबे होने की आशंका है। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी, पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के लोग पहुंच गए थे। देर रात तक बचाव कार्य जारी था। बिल्डिंग के ऊपर टावर भी लगे होने की खबर आई।