उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ठंड के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। दून के बाजारों में युवतियां सर्दी का मजा लेती दिखाई दीं। इनमें से कुछ जरूरी काम के लिए तो कुछ महज मस्ती के लिए घर से निकले। पहाड़ पर हुई बर्फबारी और बारिश से देहरादून में शीत लहर का प्रकोप छा गया है। लगतार तीसरे दिन भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी रही। बच्चे ने कुछ इस तरह खुद को बारिश की फुहारों से बचाया।