देहरादून में यूनिवर्सल रंग महोत्सव के चौथे दिन कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांधा। महोत्सव के चौथे दिन जौनपुर कला मंच के कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी। महोत्सव में नाटक से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा रोकने का संदेश दिया गया। भारी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे। महोत्सव में उत्तराखंड के लोक नृत्य पेश करने के साथ ही गरबा और मॉडर्न डांस की भी प्रस्तुति दी गई।