हरिद्वार राजमार्ग आपस में रात में भिड़े दो ट्रकों में लगी आग में झुलसकर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक समेत दो लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण एक ट्रक का डीजल टैंक फटना बताया जा रहा है। टैंक फटने के बाद ट्रक में लदे बालों पर लगाने वाले तेल ने आग पकड़ ली और दोनों ट्रक धू-धूकर जलने लगे। दमकल टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, मगर सफलता नहीं मिल पाई। आग इतनी भीषण थी कि देर रात से दोनों ट्रक अगली दोपहर तक सुलगते रहे।