देहरादून में आयोजित 12वें भारत संस्कृति दर्पण नाट्य महोत्सव का आखिरी दिन महिला हिंसा के मामलों के नाम रहा। राजधानी के नगर निगम टाउन हॉल में चल रहे महोत्सव के आखिरी दिन रंगयात्रा व नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों तक मैसेज पहुंचाया गया। इस दौरान तनवी ग्रुप ने दामिनी रेप केस की वीभत्सता को नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया। दामिनी के दर्द को दिखाने में कलाकार बहुत हद तक सफल हुए। दामिनी की दर्दभरी दास्तानं को देखने के लिए मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। (फोटोः दिवाकर नेगी)