दिल्ली और कोलकाता के बाद रविवार की सुबह तड़के देहरादून में आंधी-तूफान ने खूब तबाही मचाई। कई बार गरज के साथ आसमान में तेज बिजली चमकी और फिर जोरदार आंधी चली। सुबह के सात बजे आसमान में इतना अंधेरा छाया था कि मानो शाम का वक्त हो। कहीं घर की दीवारें ढह गईं तो कहीं वाहन तूफान की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इस दौरान किसी के मरने की खबर नहीं है, लेकिन इस तूफान से लोगों का काफी नुकसान हुआ है।