वैलेंटाइन डे के दिन मसूरी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ दिखाई दिया। बर्फबारी होने से युवाओं के चेहरे खिल गए हैं। लालटिब्बा और धनौल्टी में काफी बर्फबारी होने की खबर है। लगभग सुबह सात बजे मसूरी में हल्की बारिश के बाद बर्फबारी शुरू हुई। जिससे ठंड में इजाफा हुआ। इसके साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चकराता की पहाडिय़ों पर हुई अच्छी-खासी बर्फबारी हुई है। बारिश-बर्फबारी से बढ़ी ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। मसूरी की वादियां बर्फ से ढक गई हैं।