फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज प्रमुख ने दिया विवादित बयान, कहा ‘न राहुल गांधी की शक्ल पसंद और न कांग्रेस की नीतियां’ 

Thu, 28 Jun 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में संतों का जमावड़ा - फोटो : amar ujala
पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना पर सवाल उठाने वाले शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने इस बार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर बयान दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Rahul Gandhi
उन्होंने कहा कि अगर राहुल शांतिकुंज आते हैं तो उन्हें शाह की तरह कोई विशिष्ट अधिमान नहीं मिलेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी की शक्ल उन्हें अच्छी नहीं लगती तथा कांग्रेस की नीतियां उन्हें पसंद नहीं है। 
       
 
विज्ञापन

3 of 5
pranav pandya
आचार्य सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में डा. पंड्या ने गंगा की निर्मलता और संरक्षण के लिए केंद्र की योजनाओं पर फिर निशाना साधा और कहा कि इस बारे में अभी और काम किए जाने की जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण को समय की बड़ी जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा।

 

4 of 5
pranav pandya
भाजपा से नाराजगी और वर्ष 2019 के लिए समर्थन का भरोसा न देने के एक सवाल पर पंड्या ने कहा कि वे नाराज नहीं हैं। लेकिन उन्हें जो भी इशारा करना था वो उन्होंने भाजपा को कर दिया है। भारत को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित देश बताए जाने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे हालात बिल्कुल नहीं हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul gandhi
उसने पूछा गया कि अगर अमित शाह की तरह ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शांतिकुंज में उनसे मिलने आएंगे तो उनका क्या स्टैंड रहेगा। इस पर पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी जब चाहे अन्य लोगों की तरह मिलने आ सकते हैं। शांतिकुंज में काफी लंबी लाइन लगती है। वे अगर आते हैं तो उन्हें अमित शाह की तरह का विशेष अधिमान (स्पेशल ट्रीटमेंट) नहीं दिया जाएगा। पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी की शक्ल और कांग्रेस की नीतियां उन्हें अच्छी नहीं लगती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें