अमर उजाला के अभियान बेटी ही बचाएगी की सराहना करते हुए उन्होंने बेटियों के पक्ष में शपथ पत्र भी भरा। देहरादून पहुंचे अभिनेता शक्ति कपूर ने कहा है कि वह देहरादून में बुढ़ापा काटेंगे। उन्होंने यहां घर भी बुक करा लिया है। बॉलीवुड में खलनायकी और कॉमेडी से मशहूर शक्ति कपूर ने दून और मसूरी की जमकर तारीफ की। बेटियों के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने पर खुशी जताते हुए शक्ति कपूर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ऐसी जगह है, जहां महिलाओं को पुरुषों के बराबर आंका जाता है। बेटियों के बारे में शक्ति ने कहा कि बेटियां माता-पिता का काफी ख्याल रखती हैं। श्रद्धा मेरा बेहद ख्याल रखती है।