फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5th pay commission पाने वाले सरकारी कर्मचारियों की भी सैलरी बढ़ी, सीधे खाते में जाएगा पैसा

Thu, 12 Oct 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
money - फोटो : money
पांचवे वेतनमान के अनुसार सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को भी सरकार ने दिवाली गिफ्ट दिया है। उनकी सैलरी भी बढ़ा दी गई है।  पढ़िए कितना फायदा होगा आपको...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
money - फोटो : money
वित्त विभाग ने राज्य सरकार के उन सभी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने का आदेश जारी किया है, जिन्हें पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिल रहा है। शासन ने पांचवें वेतन के तहत पेंशन ले रहे कार्मिकों को भी महंगाई राहत का लाभ देने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय से करीब 20 हजार कर्मचारियों व पेंशनरों का फायदा होगा।
विज्ञापन

3 of 6
prakash pant
बुधवार को सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस आशय का शासनादेश जारी किया। जारी शासनादेश के अनुसार, महंगाई भत्ता पांचवें  वेतन आयोग के अनुसार संशोधित वेतन ले रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों, स्थानीय निकायों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, राजकीय विश्वविद्यालयों तथा प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कार्मिकों को दिया गया है। डीए की ये किस्त उन्हें जुलाई 2016 से और एक जनवरी 2017 से लागू की गई है।

4 of 6
money
अभी उनके डीए की दर 245 प्रतिशत है। जुलाई 2016 में डीए की दर बढ़कर 256 प्रतिशत और एक जुलाई 2017 से लागू होने पर ये बढ़कर 264 प्रतिशत हो जाएगी। महंगाई भत्ते की एक जुलाई 16 से 31 अगस्त 2017 तक की बढ़ी हुई राशि कार्मिकों के भविष्य निधि के खाते में जमा होगी।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक सितंबर 2017 से उन्हें डीए का नकद भुगतान होगा। अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के एरियर में से 10 प्रतिशत पेंशन खाते में जमा हो जाएगी। यह लाभ अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
सचिव वित्त ने राज्य सरकार के ऐसे सिविल व पारिवारिक पेंशनरों को भी महंगाई राहत देने के आदेश जारी किए हैं जिनकी पेंशन छठे वेतन के अनुसार संशोधित नहीं की गई है। ऐेसे पेंशनरों को एक जुलाई 2016 से 245 प्रतिशत महंगाई राहत के स्थान पर 256 प्रतिशत एवं एक जनवरी 2017 से 256 प्रतिशत के स्थान पर 264 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत देने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें