1985 में राजकपूर द्वारा बनाई गई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के हर्षिल में हुई थी। (फोटोः विजय त्रिपाठी) हर्षिल के इसी पोस्ट ऑफिस में ही मंदाकिनी अपनी चिट्ठी लेने आती थी। फिल्म के शुरुआती सीन गंगोत्री और हर्षिल में फिल्माए गए थे। राजकपूर की यह अंतिम फिल्म हर्षिल की लोकेशन की वजह से खूब चर्चा में रही थी। फिल्म की नायिका गंगा (मंदाकिनी) गंगोत्री में रहती थी। इस फिल्म की कहानी गंगोत्री से गंगासागर के बीच रची गई थी।