राजधानी देहरादून में आयोजित राहुल गांधी की रैली से आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान ट्रैफिक रूल्स की जमकर धज्जियां उठाई गईं। रूट डायवर्ट होने के कारण बस न मिलने से लोगों को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ा। रैली को ध्यान में रखकर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए थे। पूरी व्यवस्था होने के बाद भी देहरादूनवासियों को घंटाघर पर ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा।