देहरादून में महिला समाख्या के कार्यक्रम में पेश किए गए नाटक में विष्णु-नारद बेटियों के घटने पर टेंशन में दिखाई दिए। महिला हिंसा और अत्याचार पर आधारित यह नाटक महिला समाख्या की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। महिलाओं को घर और बाहर किन-किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है यह भी नाटक के जरिए दिखाया गया। इस नाटक में महिलाओं पर होने वाली हिंसा को दर्शाया गया। कलाकारों का दमदार अभियन सभी को बेहद पसंद आया।