देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के शिक्षक अरविंद मिश्रा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी कैंपस में आतिशबाजी का माहौल रहा। रिकॉर्ड टूटने की खबर सुनते ही छात्र-छात्राएं ढोल की थाप पर झूमने लगे। अरविंद मिश्रा ने पोलैंड के शिक्षक द्वारा 121 घंटे लगातार पढ़ाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा है। वह 1 मार्च से 6 मार्च तक लगातार पढ़ाकर 130 घंटे का रिकॉर्ड बना रहे हैं। 6 मार्च 2014 की सुबह सात बजकर एक मिनट पर अरविंद ने पिछला 121 घंटे का रिकॉर्ड तोड़ा। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने झूमकर अपनी खुशी जाहिर की।