फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत खास है वो जगह, जहां शादी के बाद सबसे पहले बेटे- बहु को आशीर्वाद दिलाने जाएंगे मुकेश अंबानी

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
akash shloka
देश के सबसे अमीर उद्योगपतियों में शामिल मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश और बहु श्लोका की शादी के बाद उन्हें आशीर्वाद दिलाने सबसे पहले जहां जाने वाले हैं, वो जगह बेहद खास है। आप भी देखिए....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
aakash ambani shloka
हाल ही में चर्चाएं रही कि मुकेश अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी की शादी देवभूमि उत्तराखंड के त्रियुगीनारायण मंदिर में करने वाले हैं। हालांकि बहुत जल्दी इन चर्चाओं पर उन्होंने विराम लगा दिया और बताया कि शादी वहां नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
shloka mehta with mukesh ambani - फोटो : amar ujala
उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र से इस विषय में वार्ता कर बताया कि वे शादी के बाद बेटे बहु को आशीर्वाद दिलाने के लिए सबसे पहले उत्तराखंड आएंगे। यहां वे बदरी-केदार का आशीर्वाद लेंगे। साथ ही इसके बाद वे नवदंपत्ति को त्रियुगीनारायण मंदिर में दर्शन कराएंगे।

4 of 6
shiva
कहा जाता है कि त्रियुगीनारायण मंदिर में एक ज्वाला तीन युगों से जल रही है। यह मंदिर भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मान्यता है कि, इस मंदिर में जल रही अग्नि को साक्षी मानकर भगवान शिव और पार्वती ने विवाह किया था और तब से यह अग्नि इस मंदिर में प्रज्जवलित हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
shiva
मंदिर में प्रसाद रूप में लकड़ियां भी चढ़ाई जाती है। श्रद्धालु इस पवित्र अग्नि कुंड की राख अपने घर ले जाते हैं। कहते हैं यह राख वैवाहिक जीवन में आने वाली सभी परेशानियों को दूर करती है। साथ ही मन मांगी मुराद भी पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
triyuginarayan
गढ़माटी संस्थापक व वेडिंग प्लानर रंजना रावत के अनुसार त्रियुगीनारायण में विवाह आयोजन के माध्यम से लोक परंपराओं व रीति-रीवाजों के प्रचार-प्रसार के साथ स्थानीय को रोजगार भी मिलेगा। पांडवाज के सलिल डोभाल के अनुसार त्रियुगीनारायण के प्रचार-प्रसार को लेकर चार लघु फिल्में जल्द लांच की जाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें