सेव द गर्ल चाइल्ड मुहिम के तहत मिस्टर एंड मिस इंडिया 2015 के लिए देहरादून के युवाओं का चयन हुआ है। तस्वीरें... राजपुर रोड स्थित एक होटल में ओएसिस संस्था की ओर से कांटेस्ट के ऑडिशन लिए गए। अध्यक्ष एम मोहंती ने बताया कि कांटेस्ट में 70 युवा पहुंचे। इस ऑडिशन में दून से दस युवाओं का चयन किया गया। निर्णायकों नेप्रतिभागियों का आत्मविश्वास, आईक्यू और सेव द गर्ल चाइल्ड अभियान पर विचार जाने। मोहंती ने बताया कि ऑडिशन दस राज्यों में लिए जाएंगे। फाइनल दिल्ली में होगा। रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा।