कोटद्वार महोत्सव में आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने समा बांधा। तस्वीरें... मॉर्डन मांटेसरी स्थित मुख्य पंडाल में आयोजित प्रतियोगिता में नन्हें मुन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं सीनियर छात्र-छात्राओं ने रॉक और ब्रेक डांस ने युवाओं पर युवा खूब झूमें। खचाखच भरे पांडाल में बसंत आगमन के गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुतियों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गढ़वाल के सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने अपने गीतों की प्रस्तुति से कोटद्वार महोत्सव में संस्कृति और लोक परंपराओं का जबरदस्त रंग घोल दिया।