देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में विधायक गणेश जोशी के साथ कलाकारों ने मनाई कुमाऊंनी खड़ी होली। हमारी पहचान रंगमच संस्था के सदस्यों ने कुछ इस तरह देहरादून के चौधरी फार्म में मनाई खड़ी होली। मार्च का महीना आते ही राजधानी देहरादून में होली की धूम दिखाई देने लगी है। उत्तराखंड के कई इलाकों में होली की शुरुआत हो चुकी है। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी होली मनाई जा रही है।