देहरादून में उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के गोरखा युवाओं की भर्ती शुरु हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया गोरखा रिक्रूटिंग डिपो कुनराघाट गोरखपुर आयोजित करवा रहा है। पहले दिन पहुंचे अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता परीक्षा हुई। 17 और 18 जुलाई को फिजिकल टेस्ट पास करने वालों का मेडिकल परीक्षण होगा। भर्ती में शामिल होने के लिए गोरखा युवकों की जन्म तिथि 16 जुलाई 1993 से 16 जनवरी 1997 के बीच रखी गई है। लंबाई में गोरखाओं के लिए रियायत दी जाती है, जिसके तहत न्यूनतम 157 सेंटीमीटर रखा गया है। शैक्षणिक योग्यता मेट्रिक रखी गई है। (फोटोः अनिल डोगरा)