रुड़की के गांव में बच्चों के क्रिकेट खेलने के दौरान हुआ विवाद खूनी गैंगवार में बदल गया। तस्वीरें देखें... विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले, लाठी-डंडे निकल आए। कुछ लोगों के तमंचों से फायर करने के चलते दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया। घायलों में से तीन की हालत काफी गंभीर बनी है, एक को रेफर किया गया है।