राजधानी देहरादून के व्यस्ततम इलाके में अचानक बीच सड़क पर एक कार धू-धूकर जलने लगी। बीच सड़क पर कार के चलने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। बीच सड़क पर अचानक कार में आग लगने से वहां से गुजरते लोग सहम कर खड़े हो गए। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस ने आवागमन रोके रखा। जब तक दमकल कर्मियों ने आग पर काबू नहीं पा लिया तब तक सड़क पर अफरा-तफरी मची रही। तस्वीरें- दिवाकर नेगी।