फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला तीजोत्सव: मेहंदी रची, गीत गूंजे और थिरके कदम...उमंग के संग झूमीं महिलाएं, देखें तस्वीरें

Fri, 21 Aug 2026 11:54 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की पत्नी रश्मि बर्द्धन बतौर मुख्य अतिथि और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की डीन व प्राचार्य डॉ. गीता जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला तीजोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पटेल नगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेहंदी, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से महिलाओं ने खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की पत्नी रश्मि बर्द्धन बतौर मुख्य अतिथि और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की डीन व प्राचार्य डॉ. गीता जैन बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।

महिलाओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी जिसको दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही जिसको तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया। इनमें 25 से 35, 36 से 45 और 46 से 60 आयु वर्गों में किया गया।
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला तीजोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शानदार प्रदर्शन के लिए किया पुरस्कृत
प्रतियोगिता में 25 से 35 आयु में कोमल प्रथम, रीनव द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 36 से 45 आयु में मीनाक्षी रावत प्रथम, मनीषा नेगी द्वितीय और ममता भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही 46 से 60 आयु वर्ग में प्रतिमा शर्मा प्रथम, कविता सिरसवाल द्वितीय और स्वाति चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ममता पांगती नागर, नम्रता नैथानी जोशी और अनुपमा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला तीजोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीज में है प्रेम, त्याग और प्रतीक्षा का भाव : रश्मि
मुख्य अतिथि रश्मि बर्द्धन ने कहा कि तीज हमारी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। तीज उस खूबसूरत भावना का नाम है जिसमें प्रेम, त्याग और प्रतीक्षा के साथ ही अपनों से मिलने की खुशी है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन करने का मंच देते हैं। उन्होंने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की। कहा इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा को निखारने में विशेष सहयोग करते हैं।

4 of 5
अमर उजाला तीजोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : डॉ. गीता
वहीं डॉ. गीता जैन ने कहा कि महादेव के प्रति माता पार्वती समर्पण हमें तीज का संदेश देता है। तीज हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर देते हैं। तीज आने के साथ ही हमारे मन में उल्लास की भावना जागृत हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम पारंपरिक त्योहारों को आगे लेकर जाएं जिससे युवाओं को हमारी परंपरा से रूबरू कराया जा सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला तीजोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम में इन्होंने किया सहयोग
कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी एमडीडीए, विशेष सहयोगी होटल क्लार्क इन, और डरमाइका मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अन्य सहयोगी, डॉल्फिन इंस्टीट्यूट, आहूजा ट्रेडर्स, आरोग्यधाम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और विंध्या सोलर रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें