सेक्टर 35 के एक पार्क में लगे फव्वारे से बेवजह पानी रिस रहा था। पानी इतना रिस रहा था कि सड़क पर भी इकट्ठा हो गया। हालांकि पानी व्यर्थ हो रहा था, लेकिन गर्मी से बेहाल बच्चों ने इसका फायदा उठाने की सोची। पार्क में खेलते-खेलते बच्चे लीक हो रहे पानी में ही मस्ती मारने लगे। ऐसा करके बच्चों ने मस्ती तो मारी ही, गर्मी से भी निजात मिल गई।