कांस्टेबल पति द्वारा अस्पताल में कत्ल की गई डिंपल का शव पोस्टमार्टम के बाद गुस्साये परिजनों ने लेने से मना कर दिया। परिजनों की मांग थी की कि जब तक चौकी प्रभारी और सेक्टर-11 के थाना प्रभारी को निलंबित नहीं किया जाता वे शव को स्वीकार नहीं करेंगे। मांग को लेकर उन्होंने जीएमएसएच-16 में सुबह से लेकर शाम कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन किया। मामला बिगड़ता देख एसएसपी डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने परिजनों की शिकायत और आरोपों से जुड़े मामले की जांच डीएसपी क्राइम को सौंप दी। कुछ देर के लिए अस्पताल के बाहर ट्रैफिक भी रोका।