फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, सेंसर बोर्ड को 'उड़ता पंजाब' मूवी की किन-किन बातों पर एतराज था

Sun, 16 Jul 2017 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शाहिद कपूर
आइफा अवार्ड्स 2017 में 'उड़ता पंजाब' को कई नामी अवार्ड मिले, लेकिन जानते हैं कि कभी सेंसर बोर्ड को मूवी की कई बातों पर ऐतराज था और खूब विवाद भी हुआ था, जानिए।
विज्ञापन

2 of 7
उड़ता पंजाब - फोटो : डेमो फोटो
सेंसर बोर्ड ने फिल्म की शुरूआत में पंजाब के बोर्ड को हटाने को कहा था। इसके साथ ही फिल्मकारों से पंजाब, जालंधर, चंडीगढ़, अमृतसर, तरनतारन, जशनपुरा, अंबेसर, लुधियाना और मोगा नामों को फिल्म के बैकग्राउंड और डायलॉग से हटाने को कहा गया था। सेंसर के नियम कहते हैं कि फिल्में देश की नीतियों, किसी क्षेत्र/राज्य विशेष, धर्म, संप्रदाय और व्यक्ति को गलत ढंग से नहीं दिखा सकतीं। 
विज्ञापन

3 of 7
udta
सेंसर का कहना है कि फिल्म में पंजाब को गलत रोशनी में दिखाया गया है। उड़ता पंजाब में दिखाया गया है कि राज्य के 70 फीसदी लोग नशा करते हैं। फिल्म 95 फीसदी पंजाब में आधारित है और इसमें पंजाबी ही बोली गई है। फिल्म के कई संवादों और गानों में ड्रग्स का महिमामंडन है। शाहिद कपूर और अन्य ऐक्टरों को ड्रग्स का सेवन करते दिखाया गया है। 

4 of 7
उड़ता पंजाब - फोटो : फाइल फोटो
शाहिद फिल्म में पॉप सिंगर बने है, जो अपने गानों में युवाओं को ड्रग्स लेने के लिए प्रेरित करते हैं। सेंसर की गाइडलाइंस किसी को ड्रग्स का सेवन करते दिखाने के विरुद्ध हैं। फिल्म के पहले गीत से चित्‍तावे और हरामी जैसे शब्द हटाने को कहा गया था। तो दूसरे गीत से  'tom di c*ck jevhe chitti chitti c*ck' और 'coke c*ck'हटाने को कहा गया ​था। 
विज्ञापन

5 of 7
udta punjab
सेंसर बोर्ड ने इसके अलावा फिल्म में इलेक्‍शन, एमपी, पार्टी फ्रॉम पार्टी वर्कर, एमएलए, पंजाब, पार्लियामेंट जैसे शब्दों पर आपत्ति जतायी थी। फिल्म में एक नेता को चुनाव प्रचार के दौरान ड्रग्स बांटते दिखाया गया है। जबकि सभी राजनीतिक दल ड्रग्स की समस्या के विरुद्ध हैं। फिल्म के तीसरे गीत से वह दृश्य हटाने की बात कही गई थी, जिसमें एक सरदार अपने शरीर को खुजलाते दिखाया गया है। 
विज्ञापन

6 of 7
udta punjab - फोटो : youtube
इसके अलावा वह क्लोजअप सीन भी हटाने को कहे गए थे, जिसमें इंजेक्‍शन से ड्रग्‍स लेते दिखाया गया है। इसके साथ ही वह सीन हटाने की मांग की गयी थी, जिसमें फिल्म का नायक टॉमी, जनता के सामने पेशाब करता दिखागा गया है। फिल्म में कई आपत्तिजनक संवाद हैं, जिनमें पंजाब तथा इसके लोगों की छवि खराब तथा भावनाएं आहत होंगी। जैसेः पंजाब दी जमीन बंजर और औलाद कंजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उड़ता पंजाब - फोटो : self
फिल्म में एक कुत्ते का नाम जैकी चैन है। सेंसर चाहता था कि नाम को सिर्फ जैकी किया जाए, क्योंकि जैकी चैन इंटरनेशनल स्टार हैं, जिनके भारत में भी लाखों फैन हैं। ड्रग्स किस तरह से तैयार होते हैं। उनमें कौन-कौन से रसायन होते हैं और उनका प्रयोग कैसे किया जाता है। इन सबका विवरण और चित्रण फिल्म में हैं। सेंसर बोर्ड को यह स्वीकार नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें