आईटीआई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी। बीजेपी सरकार इतना शानदार तोहफा देने जा रही है कि जानकर खुशी के मारे उछल पड़ेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
कॉलेज स्टूडेंटस
- फोटो : demo pic
दरअसल, आईटीआई में जिन छात्रों को मासिक स्कॉलरशिप मिलती है, उसे हरियाणा सरकार ने बढ़ाकर चार गुना कर दिया है। इतना ही नहीं, इस छात्रवृत्ति को पाने वाले योग्य छात्रों के परिवार की आय सीमा भी सरकार ने ढाई गुना बढ़ा दी है।
विज्ञापन
3 of 4
कॉलेज स्टूडेंटस
- फोटो : demo pic
इससे आईटीआई में पढ़ने वाले हजारों छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। हरियाणा सरकार ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षणाधीन सामान्य श्रेणी और पिछड़ी श्रेणियों के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति 45 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह कर दी है।
इन लाभपात्रों के पारिवारिक आय सीमा भी एक लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष की गई है। इस संबंध में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा सभी आईटीआई को एक परिपत्र जारी कर दिया गया है।