अगर आपका दिल मजबूत है, तभी इन तस्वीरों को देखें। ये तस्वीरें एक हादसे की हैं और दिल दहला सकती हैं। देखें तस्वीरें- चंडीगढ़ के सेक्टर-27 मध्यमार्ग पर एक इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। गाड़ी को डड्डूमाजरा निवासी सुखपाल सिंह चला रहे थे, वे बाल-बाल बच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची, जिन्होंने कुछ ही मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग बुझाने की कोशिश करते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।